फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में युवाओं पर दिया गया जोर

Wed, 28 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कम होते जनाधार से परेशान कांग्रेस ने एक बार फिर अपने पुराने साथियों पर विश्वास जताने का मन बनाया है। पार्टी ने तय किया है कि वह पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ेगी और उनकी मदद से जनाधार बढ़ाकर पार्टी को मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन


युवाओं पर पार्टी खास ध्यान देगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए संगठन अपनी उपलब्धियों का सहारा लेगी।

सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा शहर में पार्टी यदि मजबूत होगी तो इसका संदेश पूरे जनपद में जाएगा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव का फायदा उठाकर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडे़गी। संगठन को वार्ड स्तर पर खड़ा किया जाए।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अर्से से नहीं है जिस कारण नई पीढ़ी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार देखी नहीं है। पार्टी नवयुवकाें को जोड़कर जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि इस बार वार्डों में बैठक कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा, ताकि लोगों में यह संदेश पहुंचे की कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए संघर्ष कर सकती है। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा संगठन की शक्ति ही व्यक्ति की शक्ति होती है। जब व्यक्ति के पीछे उसका संगठन खड़ा होता है तो उसकी ताकत दोगुनी हो जाती है।

इस दौरान अंकित सिंह  परिहार, राजीव रतन राजवंशी, अरुण कुशवाहा, राजकुमार लोधी, सरफराज गांधी, राजकुमारी जायसवाल, के.कुमार, हाजी सैयद इनफान, सलमान शाहिद, अनूप कुमार मेहरोत्रा, अशोक, संजय श्रीवास्तव, संजय निगम, दूधनाथ वर्मा, मुन्नी लाल, विकास यादव, समीना खातून, योगेश श्रीवास्तव, अवधेश कुमार शर्मा, लाल सिंह, आशुतोष शर्मा, मोहन सोनी, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें