फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आरती को दी जिले की कमान

विज्ञापन
आरती बाजपेई। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस ने आरती बाजपेयी को जिले की कमान दी है। निवर्तमान अध्यक्ष को जल्द ही दूसरी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जाते रहे।
विज्ञापन

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेनूगोपाल की ओर से जारी पत्र में कांग्रेस नेता आरती बाजपेयी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आरती बाजपेयी कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता हैं। वह महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
आरती बाजपेयी ने 2007 और 2012 में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से आम चुनाव लड़ा। बांगरमऊ में हुए पिछले उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं। हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर सकीं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह का कार्यकाल 15 माह रहा। नवंबर 2019 में उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती बाजपेयी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और हर गांव स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, कृष्णपाल सिंह, कमल तिवारी, जंगबहादुर सिंह, यूसुफ फारुखी, विश्वास निगम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुयस बाजपेयी ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें