फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर टोल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई। वह भांजी की शादी के लिए खोया लेने जा रहे थे, हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के मथुरा नगरी गांव निवासी अनिल कुमार (35) हलवाई थे। छंगाखेड़ा में रहने वाली भांजी पूनम पुत्री संतोष की शनिवार को बरात आनी है, उसमें खाना वही बना रहे थे। शुक्रवार सुबह अनिल खोया लेने बाइक से निकला था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर टोल रैंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार अनिल गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत सुन मीरा बेहाल हो गई। दो बेटे ईशू, विवेक और बेटी काजल है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


भांजी की शादी वाले दिन मामा की मौत से मातम
मार्ग दुर्घटना में मामा की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे, वहां चीखने की आवाजें आने लगीं। शादी के एक दिन पहले होने वाले पूजन में मामा का होना अनिवार्य होता है, उसकी भी तैयारी चल रही थी, लेकिन एक घटना ने पूरा माहौल बदलकर रख दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जो रिश्तेदार शादी में शामिल होने आए थे वह अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शनिवार को सादगीपूर्ण तरीके से बरात आने के साथ विदाई की बात परिजनों ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें