फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर काली मिट्टी चौराहे के पास बने पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। दोनों बीएससी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा देने जा रहे थे। घटना के चालक को ट्रक सहित लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सेवापुरवा गांव निवासी अंकित (22) पुत्र शिवचरन राठौर बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे वह रूपपुरचंदेला गांव निवासी साथी संजीत (19) पुत्र महेश निषाद के साथ बाइक से बेहटामुजावर स्थित एक महाविद्यालय में समेस्टर की परीक्षा देने जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर काली मिट्टी चौराहे के पास बने पेट्रोलपंप के सामने बांगरमऊ से उन्नाव की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे।
राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। बेटे की मौत से मां माया व अन्य परिजन बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चालक व ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें