राज्य पोषण मिशन के तहत मोहल्ला मोतीनगर में बने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सीएमओ डॉ. गीता यादव ने फीता काटकर किया। यहां उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन करने के साथ ही उनकी तौल कराई। इसमें छह माह की फिजा का वजन छह किलो, एक वर्ष की नंदिनी का पांच किलो तथा दो माह की अंजली का वजन चार किलो आने पर उनके माता पिता को सम्मानित किया।
साथ ही यहां मौजूद गर्भवती महिलाओ की गोद भी भरी गई। कार्यक्रम के अंत में लड्डू, बर्फी, सूजी का हलवा व मीठी दलिया का वितरण किया गया।
अन्नप्राशन में कटोरी चम्मच वितरित किए गए। इस दौरान सभासद अंजू पांडेय, समाज सेवी बृजेश पांडेय, सुधा अवस्थी, विनीता देवी, रेनू गौड़, मीनू शुक्ला, अनीता, चेतना मिश्रा, सन्नो, निशा त्रिवेदी, प्रीती शुक्ला के अलावा नईम अहमद, शमीम खान व संतोष पाल मौजूद रहा।