इनरव्हील क्लब ने शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्वच्छता दिवस मनाया। जिसमें छात्रों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।
शनिवार को इनरव्हील क्लब ने विद्यालय परिसर में छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ रहो, स्वस्थ्य रहो, चुस्त रहो के नारों के साथ स्वच्छता पर जोर दिया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने बच्चों से कहा कि यदि हमारे आसपास का वातावरण साफ रहेगा तो बीमारियां कम लगेंगी। इसलिए सफाई का जीवन में सबसे अधिक महत्व है। इस अवसर पर मंजू श्रीवास्तव, हरप्रीत कौर, कमल भारती, रानू कपूर मौजूद रही।