फतेहपुर चौरासी। शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में बन रहे आवासों का शनिवार को सचिव गृह राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षियों की नई भर्ती के प्रशिक्षुओं के आने से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण एजेंसी, राजकीय निर्माण निगम और पीडब्ल्यूडी को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि आरक्षियों की नई भर्ती में शामिल होने वाले प्रशिक्षुओं के आने से पहले निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए। सीओ संजीव त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक धर्मराज व अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।