फोटो नंबर 15-देवीदीन बाबा मंदिर में आयोजित जगराते में राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : mathura
पुरवा (उन्नाव)। विकासखंड के गांव त्रिपुरारपुर में श्रीदेवीदीन बाबा मंदिर परिसर में मटकी महोत्सव, कृष्ण लीला, जगराता व आल्हा मेले का आयोजन हुआ। गायकों ने भजनों से श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। गायक हितेश मिश्रा ने गणेश वंदना से महोत्सव का शुभारंभ किया। गायिका शालू शर्मा ने हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे गीत गाकर भावविभोर कर दिया। हितेश मिश्रा ने देश भक्ति गीत ए गुजरने वाली हवा बता मेरा इतना काम करेगी क्या गाया।
वहीं गणेशजी, बाहुबली हनुमान, राम दरबार, फूलों की होली, भस्म आरती, भोलेनाथ मां पार्वती, सुदामा, माता काली, राधा-कृष्ण व फूलों की होली की झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भाजपा नेता योगेश बाजपेई, रज्जन मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता व अमित त्रिवेदी ने दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। विकास पटेल, नंदकिशोर, संजय तिवारी, सुशील कुमार पटेल, बृज किशोर, बृजेश, पीयूष पटेल व उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।