फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी प्रभारी ने बिना रजिस्ट्रेशन संचालित चार पैथोलॉजी कराई बंद

Sun, 24 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 12-अवैध पैथोलॉजी बंद कराते सीएचसी प्रभारी डॉ.अनूप। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। अवैध रूप से संचालित चार पैथोलॉजी को सीएचसी अधीक्षक ने बंद करा दिया। उन्होंने नोटिस जारी कर तीन दिन में कागज दिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास प्रभारी डॉ.अनूप के नेतृत्व में सीएचसी की टीम ने शनिवार को अवैध पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले इंडियन पैथोलॉजी पहुंची। यहां संचालक से रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा, लेकिन संचालक कोई भी कागज नहीं प्रस्तुत कर सके। इस पर पैथोलॉजी को बंद करा दिया और तीन दिन के अंदर कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ पैथोलॉजी, आरबी पैथोलॉजी और एटलस पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। किसी भी पैथोलाॅजी का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इस पर इन्हें भी बंद करा दिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि चार पैथोलॉजी का निरीक्षण किया गया। किसी के पास भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जबकि मौके पर सभी का संचालन हो रहा था। चारों पैथोलॉजी में ताला लगवा दिया गया है। संचालक को कागज दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें