सफीपुर। रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहा एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसीवन थाना के लोचन खेड़ा निवासी अवधेश (45) रविवार को पानापुर कला बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे रसूलाबाद के शांति नगर निवासी संजय (35) की बाइक से लोचन खेड़ा गांव के पास टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अवधेश की मौत हो गई, जबकि संजय को परिजन लखनऊ लेकर चले गए। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद