बढ़ी ठंड से छोटे चौराहे के पास कूड़ा जलाकर आग से हाथ पैर सेंकते लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। तीन दिन तक तेज धूप निकलने के बाद सोमवार को फिर मौसम बदला रहा। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके कारण ठंड भी बढ़ गई।
रविवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह 19 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान आठ से घटकर सात डिग्री हो गया। बदले मौसम को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई।
किसानों का कहना है कि यदि अब बारिश होगी तो सरसों की बची फसल भी नष्ट हो जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। 12 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली।