फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने ढाया सितम, धूप को तरसे लोग

Fri, 16 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। पहाड़ों पर बर्फ बारी होने से नगर में भी ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को पूरे दिन सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए, लेाग ठंड के मारे कांपते रहे।

तीन दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से इंसान, पशु, पक्षी सभी बेहाल से हैं। अलाव तापकर ठंड दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक गलन रहने से लोग घरों में दुबके रहे। जबकि सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


दिन में भी वाहन सवारों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ट्रेनों की लाइटें दिन में जलती दिखीं। बाजार, अस्पताल, स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा सा दिखा। सड़क पर चलने वाले राहगीर अलाव का ही आसरा ढूंढते रहे। जहां भी आग जलते दिखी वहां पर पहुंचकर ठंड दूर करने की कोशिश की।

3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से गलन बढ़ गई। शाम होते ही लोग घरों की ओर कूच कर गए। दुकानदारों ने भी शाम ढलते ही दुकानें बंद कर दी। गलन के चलते लोगों की उंगलियों ने भी काम करना बंद सा कर दिया।

शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, सुबह धुंध और तेज हवाएं चलने के कारण बेतहाशा ठंड रही। दिन में ज्यादातर बिजली गुल होने से हीटर और ब्लोअर भी ठंड से राहत नही दे पा रहे थे।
विज्ञापन


पशु-पक्षी भी ठंड के कारण बेहाल से रहे। ठंड का असर राजधानी मार्ग, पोनीरोड, बिंदानगर, मिश्रा कालोनी की ओर लगने वाली बाजारों मेें भी रहा। लोगों के घरों में दुबके रहने के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें