फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच हैं पर खेल सामग्री नहीं

Sun, 08 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। न खेलने के लिए साफ-सुथरा मैदान, न कोई सुरक्षा व्यवस्था और ना ही खेलने के लिए आवश्यक सामग्री। कुछ ऐसा हाल है पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम का। यहां पर जिस गेम को सिखाने के लिए कोच तैनात हैं उसके लिए खेल सामग्री उपलब्ध नहीं है और जिस खेल की सामग्री में लाखों रुपये लगा दिए गए उसके लिए कोच नहीं हैं।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी के लिए मोहिनी चौधरी, फुटबॉल के लिए सुधीर श्रीवास्तव, एथलेटिक्स के लिए आनंद कुमार, बैडमिंटन के लिए रेखा रावत कोच के पद पर तैनात हैं, जबकि स्टेडियम में इन सभी खेलों के लिए आवश्यक सामग्री मौजूद नहीं है।

इसके अलावा सबसे अधिक खेला जाने वाला व कमाई करवाने वाले गेम क्रिकेट के लिए पिच तैयार करवा दी गई है और लाखों रुपयों की लागत से खेल सामग्री भी स्टेडियम के इंडोर हाल में धूल खा रही है लेकिन इस गेम के लिए यहां पर अभी तक कोच की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें