फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ के ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में चौकीदार के पद पर तैनात कर्मचारी रसोइया का भी काम करता है। शुक्रवार रात उसे जुकाम व बुखार होने पर हड़कंप मच गया। रात में ही जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया। सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने आवास का सैनिटाइजेशन कराया। सीएमओ ने बताया कि रसोइया की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार के सिविल लाइन स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी में सरकारी आवास है। आवास में वह अकेले ही रहते हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। आवास में चौकीदार के पद पर तैनात कर्मी रसोइया का काम भी करता है। शुक्रवार रात उसे जुकाम व बुखार होने पर आनन-फानन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। एहतियात बरतते हुए सीएमओ ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। शनिवार सुबह पूरे आवास का सैनिटाइजेशन कराया गया। सीएमओ के होम क्वारंटीन होने के कारण फील्ड का काम फिलहाल एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके रावत व डॉ. तन्मय कक्कड़ को दिया गया है।
मामला सामने आने के बाद से सीएमओ आवास में तैनात अन्य स्टाफ भी चिंतित हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी व पास ही स्थित डॉक्टरों के आवासों का भी सैनिटाइजेशन कराया गया। सीएमओ ने बताया कि कर्मचारी की सैंपल रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें