फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को सीएचसी में अनुपस्थित मिले 7 डॉक्टर

विज्ञापन
पुरवा सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर चेक करते सीएमओ डा.आशुतोष कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। सीएमओ को पुरवा सीएचसी के निरीक्षण में सात डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेकभनीशियन, एक्सरे टेकभनीशियन अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में सरकारी अवकाश लिखा गया था। जबकि दोपहर 12 बजे तक ओपीडी करने के बाद छुट्टी का आदेश था। सीएमओ ने अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएचसी व रैन बसेरा के शौचालय में गंदगी मिली। उन्होंने सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पुरवा सीएचसी पहुंचे। उपस्थिति पंजिका चेक की तो उसमें सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. श्रीकांत प्रसाद, डॉ. सीमारानी गौतम, डॉ. यूके सिंह, डॉ. आरके यादव, डॉ. राहुल बिहारी व डॉ. तपन गुप्ता के अलावा स्टाफ नर्स, लैब टेकभनीशियन व एक्सरे टेकभनीशियन अनुपस्थित मिले। पंजिका में सरकारी अवकाश लिखा था। जबकि सीएमओ कार्यालय से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी करने के बाद अवकाश का निर्देश दिया गया था। अस्पताल में डॉ. आदर्श सचान, फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वाय उपस्थित मिला। सीएचसी व रैन बसेरा का शौचालय में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने डॉ. आदर्श सचान से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएचसी में फैले कबाड़ को निस्तारण कराने को कहा। सीएचसी में इमरजेंसी संचालन में दिक्कतें आने पर पीआरएस फंड से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया है। जेई को उसका निरीक्षण कर संचालन कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि जो भी डॉक्टर व स्टाफ अनुपस्थित मिला है। उससे स्पष्टीकरण तलब कर कारण स्पष्ट करने को कहा है। बताया कि संतोषजनक जवान मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में खिड़कियों के सीसे व जालियां टूटी मिलने पर सीएमओ का पारा चढ़ गया। मरीजों ने बताया कि रात के समय हवा चलने पर ठंड लगती है। कई बार स्टाफ से सही कराने के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएमओ ने जेई को निर्देश दिए हैं कि दो दिन के अंदर टूटी जाली व सीसे को सही करा दिया जाए। ताकि सर्दी के मौसम में मरीजों को दिक्कतें न उठानी पड़ें।
सीएमओ ने आयुष्मान योजना के तहत बन रहे गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। साथ ही डीसीपीएम को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि आशाओं से इसकी प्रगति रिपोर्ट मंगाई जाए और इसकी समीक्षा की जाए। ताकि जल्द से जल्द लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें