फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में चटख धूप, देर शाम बारिश, गिरे ओले

विज्ञापन
उन्नाव परियर क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सुबह से ही तेज धूप निकलने से गुरुवार को लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। सफीपुर व बीघारपुर तहसील क्षेत्र में मटर व उससे बड़े ओले गिरे। करीब 15 मिनट की ओलावृष्टि से रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। एडीएम ने बताया कि शुक्रवार के सभी तहसीलों से फसलों के नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सूर्योदय के साथ ही चटख धूप निकली। इससे पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को राहत मिली। छुट्टी का दिन होने से लोग धूप का आनंद लेने के लिए छतों व पार्कोें में पहुंच गए। दिन में पार्कों में बच्चों की भीड़ रही। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि दोपहर बाद करीब 3 बजे आसमान में फिर बादल छा गए। इससे ठंड फिर बढ़ गई। रात को लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। देर शाम करीब आठ बजे शहर से लेकर पूरे जिले में करीब 45 मिनट बारिश हुई।
इसी दौरान सफीपुर तहसील क्षेत्र के परियर सहित कई गांवों और बीघापुर तहसील के भगवंतनगर व बारा सगवर सहित कुछ अन्य स्थानों पर करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। इससे गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश व ओले गिरने से दो दिन राहत देने के बाद ठंड फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से तो फसलों को कोई नुकसान नहीं है। जहां ओले गिरे हैं, वहां कुछ नुकसान होने की संभावना है। एसडीएम से शुक्रवार को रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें