फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सीएम ने किया युवाओं का विनाश-पंकज सिंह

Mon, 21 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
युवा सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश महास‌‌च‌िव पंकज ‌सिंह - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 एक युवा को सीएम इस मंशा से बनाया गया था कि वह युवाओं का विकास करेगा लेकिन उसने तो प्रदेश के नौजवानों का विकास करने का वादा करके सिर्फ विनाश किया है। इसलिए आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों में युवाओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।
विज्ञापन


 यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहीं। रविवार को शहर स्थित नार्मल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने किसानों व नौजवानों को छला है। बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप का लालीपाप देने के बाद इस सरकार ने युवाओं को सिर्फ ठेंगा दिखाया है। अब परिवर्तन की बयार बही है। इन्हीं युवाओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। प्रदेश में लूट-घसोट, भ्रष्टाचार को मिटाने का युवाओं ने संकल्प लिया है। सपा और बसपा का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा सपा ने तमाम झूठी घोषणाएं कीं लेकिन सरकार बनने के बाद युवाओं को सिर्फ लाठियां मिलीं। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने उन्नाव की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अध्यक्षता सांसद साक्षी महाराज ने की। इस मौके पर आनंद अवस्थी, प्रभाशंकर दीक्षित, पूर्व सांसद देवीबक्स सिंह, कृपाशंकर सिंह, सुंदरलाल लोधी, नूतन सिंह, अनुराग अवस्थी, बृजेश पांडेय, शुक्लागंज के भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें