फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बंद किए कट

Sun, 17 Mar 2019 12:22 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अटिया गांव के सामने एंबुलेंस व यूपीडा की गाड़ियां निकलने के लिए बना कट व तैनात कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास और अटिया गांव के सामने बने कटों से वाहन निकालने से होनी वाली टोल चोरी व हादसों को देखते हुए कटों को बंद करा दिया गया है। कुछ कट ऐसे छोड़े गए हैं जिनसे एंबुलेंस व यूपीडा की गाड़ियां आसानी से निकल सके।
विज्ञापन



लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अटिया गांव के सामने टोल बना है। यहां कट बने होने से बिना किसी रोक टोक के लोगों को आना-जाना लगा रहता था। टोल बचाने के चक्कर में वाहन भी निकाले जाते थे। शुक्रवार देर शाम से दोनों कटों को बंद कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी विराज कुमार ने बताया कि अवैध कटों से लोगों के आवागमन करने से हादसों का खतरा बढ़ गया था। उन्हें बंद करा दिया है। साथ ही डिवाइडर की जाली और एक्सप्रेस के किनारे लगी सेफ्टी वॉल को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। एंबुलेंस व यूपीडा के वाहनों के आवागमन के लिए कुछ कट छोड़े गए हैं वहां पर एक कर्मी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें