सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में बिचपरी के पास सड़क पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
गुरुवार रात यूपी 100 पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बिचपरी गांव में मौर्या होटल के पास एक महिला ट्रक की टक्कर से घायल हो गई है। पुलिस ने उसे नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। देर रात महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृत महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया है।
-अजगैन के बिचपरी में सड़क पार करते समय हादसा