फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे का मुकाबला

Mon, 02 Nov 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। रात साढ़े आठ बजे से कई सीटों के रुझान सामने आने लगे हैं। हालांकि रात 9 बजे तक किसी भी सीट पर विजयी परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

रात 9 बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के प्राप्त रुझानों के मुताबिक, सिकन्दरपुर करन प्रथम से तेजवती अपने प्रतिद्वंद्वी कुसुमलता से लगभग 50 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं द्वितीय से विकास मिश्रा विपक्षी नीरज निषाद से 750, तृतीय से लल्लन यादव प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार साहू से 200, चतुर्थ से अंकित मिश्रा प्रतिद्वंद्वी शिवप्रकाश तिवारी से 800 और पंचम से चन्द्रभूषण प्रतिद्वंद्वी अखिलेश वर्मा से 750 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
\
 फतेहपुर चौरासी प्रथम सीट से पूनम मिश्रा ने संध्या सिंह से, द्वितीय सीट से रामखेलावन ने राधेश्याम से और तृतीय सीट से प्रेमकुमार ने आजाद से रात 9 बजे तक काफी मतों से बढ़त बना रखी थी। उधर, पुरवा प्रथम पर विकास सोनी 38 मतों से ओमशंकर से और द्वितीय सीट पर गायत्री लोधी प्रतिद्वंद्वी श्रीधर लोधी से लगभग 1200 वोटों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


रात नौ बजे मिले रुझानों में नवाबगंज प्रथम सीट से सिंडीकेट ने प्रतिद्वंद्वी राजेश सिंह से 300 वोट, द्वितीय से धीरेन्द्र विमल ने प्रतिद्वंद्वी बालेन्द्र प्रताप से 2000 वोट, तृतीय से योगेश 2400 और चतुर्थ से सन्नो देवी ने 500 मतों से बढ़त बना रखी है।

 असोहा प्रथम सीट से केतकी रावत 900, द्वितीय से शकील 1500 और तृतीय से सरोज लोधी लगभग 1400 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। औरास प्रथम सीट से राजू पासी ने 250 वोटों से, द्वितीय से प्रवीण कुमार ने 650 वोटों से और तृतीय सीट से उमाशंकर गौतम ने 450 वोटों से बढ़त बना रखी थी।

बिछिया प्रथम सीट पर मुकेश सिंह, अखिलेश शुक्ला से 700 मतों से, द्वितीय से उपासना यादव, मनोरमा यादव से 1275 वोटों से, तृतीय से रेखा जायसवाल, सरला लोधी से 1889 वोटों से और चतुर्थ से मालती रावत, सन्नो देवी से 1378 मतों से आगे चल रहे हैं।

गंजमुरादाबाद प्रथम से राजेन्द्र सिंह ने प्रतिद्वंद्वी बब्लू यादव से 198 वोटों, द्वितीय से राघवेन्द्र सिंह प्रतिद्वंद्वी अंकित मौर्य से 1854 वोटों और तृतीय से रीता सिंह डॉॅ. पंकज गौतम से लगभग 500 वोटों की बढ़त बनाए हुए थीं। बांगरमऊ प्रथम से मंजू यादव प्रतिद्वंद्वी यशोदा निषाद से 481 वोटों से आगे चल रही हैं।

 बांगरमऊ द्वितीय से पुष्पेन्द्र यादव ने मुकेश पाल से 150 वोटों की बढ़त बना रखी है। हसनगंज प्रथम से ज्वाला प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र रावत से, द्वितीय से विनोद प्रतिद्वंद्वी मनोज से और तृतीय से रश्मि रावत प्रतिद्वंद्वी प्रियंका कनौजिया से आगे चल रही थीं। वहीं जिला पंचायत में बीघापुर प्रथम से विनोद लोधी, बीघापुर द्वितीय से उदय प्रताप, बीघापुर तृतीय से शिखा देवी आगे चल रही है।

मियागंज प्रथम से विनोद कुमार, अरुण कुमार से 150, द्वितीय से सरला रावत, छेदीलाल से 160 और तृतीय सीट से भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर, सरिता सिंह से 660 वोटों से आगे चल रही हैं। हिलौली प्रथम सीट से जागेराम प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार, द्वितीय में रामप्रकाश लोधी प्रतिद्वंद्वी बृजकिशोर पाल, तृतीय से ज्योति रावत प्रतिद्वंद्वी सर्वेश सिंह और चतुर्थ से धर्मेन्द्र चौधरी प्रतिद्वंद्वी पंचम रावत से आगे चल रही हैं।

वहीं सरोसी की प्रथम सीट से शिवबरन प्रतिद्वंद्वी नारेन्द्र कुमार से 198, द्वितीय सीट से प्रियंका प्रतिद्वंदी प्रियंका गुप्ता से 1813, तृतीय सीट से विनोद प्रतिद्वंदी श्रीराम से 2854 और चतुर्थ से मुन्नीलाल प्रतिद्वंदी सुमन से 895 वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें