उन्नाव। समाजसेवी संस्था द मैजिक फाउंडेशन की ओर से शहर के पार्कों में फैली गंदगी को खत्म करने की मंशा से रविवार को ‘कैंपेन फॉर चेंज’अभियान चलाया गया।
सदस्यों ने पार्कों में पहुंचकर गंदगी को साफ करने का प्रयास किया गया। रविवार को संस्था के सदस्य निराला पार्क पहुंचे और पॉलीथिन, कागज, पेड़ों से गिरी लकड़ियां व पत्ते आदि बटोरकर पार्क से हटाया। लोगों से गंदगी न फैलाने की अपील भी की।
इसके बाद टीम पन्नालाल पार्क पहुंची जहां पर एक भी कूड़ादान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर अध्यक्ष तन्मय शुक्ला, सर्वेश वर्मा, अभिषेक सिंह, अंकित, जहीर, शहजादी, हर्षिता, शुमैला, इकबाज, प्रखर आदि मौजूद रहे।