फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीके वारियर्स ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हर घर तिरंगा अभियान व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत शुक्रवार को बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया।बेहतरीन प्रदर्शन कर सीके वारियर्स कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह और क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उन्नाव कबड्डी योद्धा और सीके वारियर्स के बीच खेला गया। इसमें सीके वारियर्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 25-08 से कबड्डी योद्धा को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, सोनू सिंह, स्वाति सिंह, प्रीति गुप्ता, आनंद मोहन, विकास अवस्थी, मनोज कुमार, कुशमेश कुमार, शिवानी गुप्ता, नवीन सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें