फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, गलन से मुसीबत

विज्ञापन
कोहरे में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से गुजरती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। दिन में धूप निकलने के बाद शाम से कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 16 घंटे तक घना कोहरा छाया रहा। रात में कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले शनिवार से शुरू हुई बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। पूरी तरह से धूप न निकलने के कारण लोगों को दिन में भी ठंड से निजात नहीं मिल रही थी। गुरुवार से आसमान पूरी तरह से साफ तो हुआ, लेकिन रात होने तक घना कोहरा भी छा गया। सड़कों पर घने कोहरे का असर शुक्रवार सुबह तक दिखाई दिया। कोहरे की स्थिति यह रही कि 10 मीटर दूरी तक भी देखना वाहन सवारों के लिए मुश्किल हो रहा था।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे 18 घंटे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वाहनों की रफ्तार भी धीमीं रही। करीब 120 की रफ्तार से फर्राटा भरने वाले वाहन भी 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलते दिखे। इतना ही नहीं सुबह के वक्त भी कारों व बाइकों की हेड लाइट जलती दिखाई दी। किसी तरह सड़क हादसा न हो, इसके लिए एक्सप्रेसवे पर गश्त करने वाली यूपीडा व पीआरवी पुलिस पूरी तरह सर्तक रही। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को घटकर 6 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ही रहा। पारे में गिरावट आने से लोगों को ठंड बढ़ने के साथ ही गलन का अहसास हुआ। सूर्यास्त होते ही लोग घरों की ओर जाते दिखे। घरों में हीटर, ब्लोअर से तो सड़कों अलावा जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें