फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग पर पाबंदियों का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खरमास के चलते एक माह से बंद मांगलिक कार्यक्रम शनिवार से फिर शुरू हो जाएंगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही खरमास समाप्त हो गया। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण सहालगों पर पाबंदियों का साया रहेगा। बंद स्थानों पर शादी में 75 और खुले स्थान में डेढ़ सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे। रात दस बजे के बाद बैंड-बाजा-बरात प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन

16 दिसंबर को खरमास लगा था। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार खरमास में मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं। इसी कारण पिछले एक माह से हिंदू धर्म में शादी, विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो रहे थे। 14 जनवरी को सूर्यदेव धनु से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो गया। अब मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। हालांकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की ढील न देने की बात कह रहा है।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर से जारी कोविड गाइड लाइन पूरी तरह प्रभावी रहेगी। बंद स्थानों पर होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में अधिकतम 75 और खुले स्थान पर एक समय में अधिकतम 150 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रात 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू पूरी तरह प्रभावी रहेगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के अलावा कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें