फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मुसीबतों की बाढ़

विज्ञापन
कृष्णा नगर में हुए जलभराव से निकलते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले दिनों लगातार चार दिन रुक-रुककर हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबतों की बाढ़ लेकर आई। अभी भी कई मोहल्लों में बस्ती के बीच कीचड़ और गंदा पानी भरा है। आवागमन में हो रही दिक्कतों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बाबूंगज में नाला सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या विकराल हो गई है। अधिकांश रास्ते गंदे पानी से लबालब हैं। लोगों को इसी गंदगी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। यहां रहने वाले श्रीराम मौर्य, प्रदीप तिवारी, राजन चंदेल, शिव प्रकाश, रामू, श्रीहरि दीक्षित, माया, रेनू ने बताया कि गलियों में भरा पानी उफनाकर घर के आंगन तक पहुंच रहा है। आवागमन में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है। लोगों ने बताया कि जलभराव से मच्छरों की भरमार हो गई है। संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। यही हाल मोहल्ला पीतांबर नगर की चर्च वाली गली का है। यहां रहने वाले एक हजार परिवार इन दिनों गंदगी और कीचड़ से परेशान हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से बस्ती के पीछे स्थित तालाब में लबालब पानी भर गया है। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।
रामआसरे ने बताया कि जलभराव की समस्या वर्षों से झेल रहे हैं। हल्की सी बारिश होने पर गंदा पानी और कीचड़ घरों के भीतर तक भर जाता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या हल नहीं हुई। अंकित कुमार ने बताया कि सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष व जन प्रतिनिधियों से कई बार समस्या बताई। मोहल्ले के लोगों ने ज्ञापन भी दिए लेकिन समस्या हल नहीं हुई। बताया कि संक्रामक रोगों का खतरा बना है।
विज्ञापन

सभासद राजेश कुमार ने बताया कि इस वार्ड में सदर विधायक और शिक्षक विधायक का भी आवास है। इसके बाद भी नगर पालिका की अनदेखी रहती है। नगर पालिका ईओ से सिर्फ आश्वासन ही मिला। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रभारी ईओ/एसडीएम से नाला सफाई कराने के लिए कहा था। अतिरिक्त कर्मी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें