फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला, पार्क और सड़कें बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूएसडीए (शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) ने गुरुवार को छह विकास कार्यों की शुरुआत की। इन पर दो करोड़ 74 लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

यूएसडीए सचिव एपीएन सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन 480 भवनों के आंतरिक विकास के तहत 16.95 लाख से पार्क का निर्माण, 90.45 लाख से सीसी सड़क, पार्किंग और सीवर व जलापूर्ति लाइन का काम होगा। 38.15 लाख से जल निकासी के लिए ड्रेन, निरालानगर फेज-एक में 75.95 लाख से 13 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की जल निकासी के लिए 36.55 लाख की लागत से रेलवे लाइन तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के सैय्यद अब्बासपुर में नान्हू बाबा समाधि परिसर के सौंदर्यीकरण, तीन मार्गों, पार्क व सलेमपुर में पंचायत भवन का शिलान्यास किया। जवाहरखेड़ा में बनकर तैयार हुई गोशाला का उद्घाटन किया। अरविंद यादव प्रधान अब्बासपुर, राजू अवस्थी प्रधान राजेपुर, राकेश पाल, श्रीराम राजपूत मौजूद रहे। वहीं नरी ग्राम पंचायत से श्रवण कुमार धार्मिक यात्रा में बुजुर्गों को बसों से अयोध्या भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें