फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे होगा ऑनलाइन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गुरुवार से घर बैठे आवेदक परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां तक कि उसका टेस्ट भी घर बैठे या किसी कैफे के जरिए ऑनलाइन हो जाएगा। प्रकिया पूरी होने और लाइसेंस बनने के बाद विभाग द्वारा मोबाइल पर मैसेज भी आ जाएगा।
विज्ञापन

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए sarathi.parivahan.gov.in पर आवेदन करने के साथ अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। यह करते ही आधार कार्ड में मौजूद नाम व पते समेत अन्य जानकारी आवेदन फार्म पर दर्ज हो जाएंगी। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद सारथी पोर्टल पर ही सड़क सुरक्षा से संबंधित विकल्प को ऑनलाइन पूरा करना होगा। आवेदन की कार्यालय स्तर पर स्कूटनी जांच की जाएगी। इसमें आवेदक को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदन के सही पाए जाने पर टेस्ट के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी व पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदक घर बैठे व जनसुविधा केंद्र की मदद से सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट दे सकेगा। टेस्ट कैमरा युक्त लैपटॉप या मोबाइल पर ही दे सकेंगे। एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत अब आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थायी लाइसेंस के लिए उसे कार्यालय आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें