उन्नाव। डीएम द्वारा गठित कृषि विभाग की चार सदस्यीय टीम ने बीज दुकानों पर जांच की। इस दौरान 31 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
उप निदेशक कृषि डॉ. मुकुल तिवारी ने बीघापुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने सफीपुर, बांगरमऊ, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर और जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने हसनगंज व पुरवा तहसील क्षेत्र में संचालित बीज दुकानों पर छापा मारा। कुल 62 दुकानों पर जांच करके 31 नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।