फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर और दिल्ली रूट पर 20 बसें बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दिवाली व छठ पूजा पर लोगों को समय पर घर पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। दिल्ली व गोरखपुर रूट पर 20 बसें बढ़ाई गई हैं। इनका संचालन तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा। यह बसें 11 नवंबर की रात 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व शहरों में रहने वाले लोग दिवाली पर घर लौटते हैं। कोरोनाकाल में कुछ ट्रेनों को छोड़कर अधिकतर गाड़ियों का संचालन बंद चल रहा है। इसलिए परिवहन विभाग ने दिल्ली व गोरखपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। दिल्ली रूट पर अभी तक 10 बसें संचालित होती हैं। इस रूट पर 10 नई बसें बढ़ाई गई हैं। गोरखपुर मार्ग पर 10 और बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस मार्ग पर अभी तक 10 बसों का संचालन हो रहा था। 31 अक्तूबर की रात 12 से इन दोनों मार्गों पर बढ़ाई गई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं, लखनऊ-कानपुर मार्ग पर चलने वाली 36 बसों में 10 बसों को घटाया गया है। इस मार्ग पर सिर्फ 26 बसें ही संचालित होंगी। लोकल रूट पर पांच बसें बढ़ाई गई हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर अभी तक 15 बसें चलाई जा रही थीं। अब 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इन नई बसों का संचालन 11 नवंबर की रात 12 बजे तक होगा। डिपो प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि दिल्ली व गोरखपुर रूट पर ही बसें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें