फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.24 लाख बुजुर्गों के खाते में पेंशन

विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के साथ मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ से एक क्लिक से वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के खातों में एक साथ तीन माह की पेंशन राशि भेजी। जिले के तीन हजार नए और 1.21 लाख पुराने बुजुर्ग पेंशनधारकों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। हालांकि जिले के लाभार्थी इसमें शामिल नहीं थे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी सभागार में दिखाया गया। जिले के 1.24 लाख लाभार्थियों के खाते में तीन महीने के 1500 रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किया गया। इस दौरान मौजूद डीएम रवींद्र कुमार ने वृद्धजनों से वार्ता कर उनका हाल जाना। डीएम ने बुजुर्गों से खाद्यान्न मिलने के बारे में पूछा। बिछिया के ओरहर के बस्तीखेड़ा गांव निवासी अंगनू ने डीएम को बताया कि उन्हें अभी तक शौचालय नहीं मिला है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को फोन करके अंगनू को शौचालय की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह व वृद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें