फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त अन्न पाकर खिले कार्डधारकों के चेहरे

विज्ञापन
नवाबगंज के श्यामलाल इंटर कालेज में महिला कार्डधारक को झोले में खाद्यान्न देते जलशक्ति मंत्री डॉ - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अन्न महोत्सव में कार्डधारकों को 25 किलो की क्षमता वाले झोले में मुफ्त अन्न दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधान सभा अध्यक्ष, जलशक्ति मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो (दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं) अन्न दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण के बदरका व कटरी पीपरखेड़ा में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने अन्न वितरण किया। उन्होंने कहा कि जो सपना कभी गांधी जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था, आज वह सफल हो रहा है। अंत्योदय का मतलब ही है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ऊपर उठाकर लाना। पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसे जन्म लेने वाले बच्चे से लेकर समाज के हर व्यक्ति की चिंता है। इस मौके पर उन्होंने अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम के तहत महिलाओं को राशन व अन्य किट वितरित की। एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, तहसीलदार अतुल तिवारी, सीओ कृपाशंकर, बीडीओ चंद्रशेखर, एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख शिवाकांत शुक्ल, आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी मौजूद रहे।
श्यामलाल इंटर कालेज में जलशक्ति व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कार्डधारकों को अन्न वितरित किया। मोहान विधायक बृजेश रावत, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, ब्लाक प्रमुख रोशनी रावत के प्रतिनिधि रवी सिंह, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव उद्यान विभाग एमवीएस रामी रेड्डी ने सरोसी के रऊकरना गांव में कार्डधारकों को मुफ्त राशन किट बांटी। सीडीओ दिव्यांशु पटेल, डीएसओ रामेश्वर प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा समेत पूर्ति निरीक्षक व ग्राम सचिव मौजूद रहे। सदर विधायक ने परियर व भदेवना में भी खाद्यान्न वितरित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, कोटेदार रमाकांत स्वर्णकार मौजूद रहे।
नगर पंचायत मौरावां में अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला व सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अमित सोनी ने खाद्यान्न वितरित किया। वहीं ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने हिलौली स्थित राजकुमार सिंह की सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन वितरण किया। बीघापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ने वितरण किया। कमलेश कुमार लाला, शत्रुघ्न गुप्ता, सुभाष बाजपेई मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और विधायक श्रीकांत कटियार ने खाद्यान्न वितरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू, ईओ राकेश सिंह ने खाद्यान्न दिया। एसडीएम दिनेश कुमार मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी में अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने राशन वितरण किया। छत्रपाल, दिनेश मिश्र, रत्नेश, राहुल पाल, अजय, विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें