फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवेल कंपनी से संबद्ध कार चालकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लॉकडाउन के चलते ट्रेवल कंपनी में लगी कारों की किस्त जमा न होने से फाइनेंस कंपनी ने कार खींचकर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के तकिया गांव स्थित यार्ड मे खड़ी करा दी। पूर्व की पगार बकाया होने से चालकों ने शुक्रवार को यार्ड पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने चालकों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसओ ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

तकिया गांव स्थित एक यार्ड में शुक्रवार दोपहर सौ चालक पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि वह ओला कंपनी की कार चलाते हैं। लॉकडाउन होने से वह अपने घर चले गए थे। कार की किस्त जमा न होने से फाइनेंस कंपनी वालों ने कारें खींचकर यार्ड में खड़ी करा दी। कंपनी द्वारा लॉकडाउन के पूर्व की पगार भी उन्हें नहीं दी गई। चालकों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पहुंचे सोहरामऊ एसओ सुरेश कुमार पटेल ने चालकों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराकर वहां से लौटा दिया। एसओ ने बताया कि कंपनी द्वारा चालकों का पूर्व का बकाया वेतन न दिए जाने और फाइनेंसर द्वारा कारें खींचे जाने से सभी आक्रोशित हो हंगामा कर रहे थे। फिलहाल उन्हें शांत करा दिया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें