सीएमओ कार्यालय में धरना देते यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी। ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। महिला लिपिकों के स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते नव नियुक्त शिक्षकों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं बने। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षक सीएमओ कार्यालय प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे। सीट पर स्वास्थ्य कर्मियों के न मिलने से वापस लौट आए। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना दिया।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 24 जुलाई तक धरना जिले पर दिया जा रहा है। 26 जुलाई को महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। जिला मंत्री मोहम्मद एजाज ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से डिस्पैच, मेडिकल प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने का काम बंद चल रहा है। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष उमानिवास बाजपेई ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। इस दौरान अभय अवस्थी, नीरज निगम, अनिल सिंह, जावेद रिजवी, सुरेश गौतम, रमेश कुमार, वीपी सिंह, नीरज पांडेय, राकेश कुमार, पंकज चौरसिया, अजय कुमार मौजूद रहे।