फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल और सरसों के तेल के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अभिहित अधिकारी ने सिकंदरपुर कर्ण व बीघापुर ब्लॉक में संचालित खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। मिलावट की आशंका पर दाल व सरसों के तेल का नमूना लेकर लखनऊ स्थिति प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह टीम के साथ सिकंदरपुर कर्ण के अचलगंज व बीघापुर में संचालित खाद्य पदार्थों की दुकानों में पहुंची। यहां बिक रहे सामान की जांच की। मिलावट का पता लगाने के लिए अचलगंज से मूंग व अरहर की दाल के नमूने लिए। वहीं बीघापुर स्थित एक दुकान से तेल का नमूना लिया। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। मंजूषा ने बताया कि डीएम के आदेश पर कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। नमूनों में मिलावट मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें