फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे गुल रही आठ मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोनिक से शहर आई 33 केवी लाइन में फाल्ट की मरम्मत करने में बिजली विभाग को साढ़े तीन घंटे लग गए। परिणामस्वरूप शहर के दो बिजलीघर साढ़े तीन घंटे बंद रहे। इससे आठ से मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे सोनिक से शहर आई 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन (तार टूटने) में चली गई। तार टूटने से पीडीनगर व इब्राहिमाबाग उपकेंद्र बंद हो गए। इससे जुड़े मोतीनगर, बाबूगंज, कृष्णानगर, पीतांबरनगर, पीडीनगर, इंद्रानगर, एबीनगर, डीएसएन कालेज रोड समेत आठ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। दोनों सब स्टेशन बंद रहे। बिजली के साथ ही पानी का संकट खड़ा हो गया। मामले की जानकारी होने पर कर्मचारियों को मरम्मत के लिए भेजा गया। अधिशाषी अभियंता प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन से पहले की केबिल जल जाने से इब्राहिमाबाग व पीडीनगर उपकेंद्र बंद हो गए थे। इन सब स्टेशनों से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल रही थी। मरम्मत में समय लग गया। शाम साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें