फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर के लिए थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
नवदंपतियों के साथ क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में नीलम संग गुलाब शंकर, राजपति संग सुधीर, अरुणा गौतम संग मोनू, गोमती संग राजरतन, सोनम संग बबलू, सुलोचना संग सुरेश, नन्ही संग संदीप, उर्मिला संग राम मोहन सहित 19 जोड़ों ने सात फेरे लिए। जिकरा और अल्तमस का निकाह हुआ। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये खर्च कर उन्हें विदा कर रही है। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीब असहाय परिवारों को काफी मदद मिल रही है। चौधरी प्रमेश कुमार सिंह, भाजपा नेता बाला राव गुप्ता, रामाधार, विष्णु पाल, राजबहादुर, शिवनंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें