फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पीसीएफ केंद्र पर गेहूं न खरीदे जाने व कमीशन मांगने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। केंद्र प्रभारी ने गुस्साए किसानों को गेहूं की तौल कराने का आश्वासन दिया। किसानों के शांत होने पर गेहूं खरीद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्र पर पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीद में गड़बड़ी और टोकन वालों की उपज न खरीदने का आरोप लगाया। कहा कि 120 प्रति क्विंटल कमीशन देने वालों का गेहूं लिया जा रहा है। किसानों ने केंद्र प्रभारी राकेश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश को खूब खरी-खोटी सुनाई। किसान आशीष कुमार सिंह, राम मिलन सिंह, सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार, रमेश लंबरदार, अंगद मुंशी ने बताया कि रविवार से उनकी गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हैं। उन्हें रोज कल आने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। कमीशन देने वालों की उपज तुरंत खरीदी जा रही है। गुस्साएं किसानों ने तौल रुकवा दी। इस पर केंद्र प्रभारी थाने में शिकायत करने की बात कहकर केंद्र से निकले लेकिन थाने नहीं पहुंचे और रास्ते से वापस लौट कर फिर किसानों से बातचीत की। केंद्र प्रभारी राकेश कुमार का कहना था कि जिन लोगों के पहले टोकन हो चुके हैं उनकी उपज खरीदी जा रही है। जल्द ही उनका भी गेहूं लिया जाएगा। किसान रमेश लंबरदार का कहना है कि रोज-रोज खरीद के लिए बताया जा रहा है लेकिन किसानों का गेहूं नहीं लिया जा रहा है। बाद में किसान खरीद चालू कराने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें