फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासै रोग, हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर संकट हरने की प्रार्थना की गई। कई स्थानों पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बड़ा चौराहा पर कारोबारियों ने शर्बत वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालु नासै रोग, हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा का जप करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ भक्त दर्शन-पूजन करने मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे तक कोविड नियम का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। कालेज रोड हनुमान मंदिर, मोतीनगर संकट मोचन हनुमान मंदिर, पीतांबर नगर केसरिया बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों में बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। शहर के बड़ा चौराहा पर स्थानीय दुकानदारों में हिमांशु, अमन, विनय, विवेक, नीशू व गौरव ने आपसी सहयोग से शर्बत वितरित किया।
उधर, गंजमुरादाबाद के गांधी मैदान निवासी समाजसेवी पीयूष कुमार शुक्ल ने अपने आवास के निकट प्रसाद वितरण कराया। स्थानीय निवासियों व राहगीरों को छोला व चावल का प्रसाद दिया गया। प्रसून कुमार शुक्ला, गोपालजी रस्तोगी, राघव मिश्रा, दिनेश तिवारी, पोलू गुप्ता, शिव कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। मौरावां कस्बा स्थित हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर हलुआ, पूड़ी, छोला, शर्बत का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें