फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भीड़, छिपकर खोली गईं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू के 27वें दिन गुरुवार को सुबह से दोपहर तक शहर में कर्फ्यू का कहीं असर नजर नहीं आया। सदर बजार और कपड़ा बजार सहित लगभग सभी दुकानें खुली रहीं। हालांकि 11 बजे पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई तो भीड़ छंट गई। हालांकि दोपहर बाद पुलिस की नजर बचाकर ग्राहकों को दुकान के अंदर बुलाकर बिक्री करते रहे।
विज्ञापन

लोगो कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को बैंक व सरकारी और निजी कार्यालय खुले होने से लोग जरूरी काम निपटाने निकले। 11 बजे पुलिस ने गश्त की तो सड़कों और बजारों में चहलकदमी थमी। आधे शटर खोलकर बिक्री कर रहे दुकनादारों को हिदायत देकर दुकानें बंद कराई। इस दौरान सदर बाजार में पुलिस ने आने-जाने वालों को रोकर टोकाटाकी की। बेवजह निकलने पर वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें