फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दहेज दो जोड़ों ने रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सामाजिक संस्था नवयुग जनचेतना सेवा संस्थान की ओर से चलाई गई दहेज प्रथा का अंत मुहिम का असर दिखने लगा है। बिछिया के नेवरना के दो मजरों में कन्याओं का बिना दहेज विवाह हुआ।
विज्ञापन

मजरा सेवाखेड़ा दहेजमुक्त गांव घोषित हुआ है। यहां के लोगों ने अपने घरों के बाहर दहेज मुक्त आवास लिखा रखा है। यहां के लोगों ने शपथ ली थी कि न तो बेटों की शादी में दहेज मांगेंगे और और दहेज मांगने वालों के यहां अपनी बेटियों की शादी भी नहीं करेंगे। सेवाखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र की बेटी रोशनी की शादी सरोसी ब्लाक के देवाराखुर्द निवासी रुपनारायण के बेटे शिवम के साथ बिना दहेज के हुई है। इस शादी में गोद भराई, बरीक्षा जैसी फिजूलखर्ची को बढ़ावा देने वाली रस्में भी नहीं की गई।
सकतूखेड़ा में भी सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी ईश्वरदीन ने अपनी एमसीए पास बेटी पल्लवी का विवाह देवाराखुर्द के निवासी देवीदीन के बेटे अजय के साथ बिना दहेज किया है। अजय बीटेक है और अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में सेवारत है। अजय के पिता दो बार प्रधान भी रह चुके हैं। ईश्वरदीन ने गुजरात के वडोदरा शहर में भी आशियाना बना रखा है। संस्था अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल ने बताया कि दहेज प्रथा की यह मुहिम अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें