फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहूलुहान हालात में मिला शव, हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। रिश्तेदार के घर से लौट रहा युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अहमदपुर कासिमपुर निवासी लालाराम उर्फ करन (23) बुधवार शाम पड़ोसी गांव कन्हैयाखेड़ा अपने रिश्तेदार के घर बाइक से गया था। शाम को बघौड़ा पुल के पास वह लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे पड़ा मिला। बाइक भी उसी के पास पड़ी थी। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले। रास्ते मे उसकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर पत्नी रामवती बदहवास हो गई। मृतक के बड़े भाई राधेश्याम ने थाना क्षेत्र के ही घरघटा गांव निवासी राजेंद्र के खिलाफ भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक कब्जे में ली और जांच शुरू की है। पुलिस व ग्रामीण हादसे में मौत का अंदेशा जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सड़क पर घिसटने जैसी शरीर में कई चोटें मिली हैं। सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें