फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सड़क बनेंगी, हाईवे पर चलना होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के पांच ग्रामीण मार्गों के लिए बजट जारी किया है। 6.200 किमी लंबे इन मार्गों के निर्माण पर 3.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उप मुख्यमंत्री ने डीएम को सड़कों की गुणवत्ता पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। इन मार्गों का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने 1.100 किमी लंबे कन्हैयाखेड़ा मार्ग के लिए 67.95 लाख रुपये, 1.300 किमी लंबे गोपालखेड़ा मार्ग के लिए 67.97 लाख रुपये और 1.300 किमी बलसिंह खेड़ा मार्ग के लिए 67.91 लाख रुपये मंजूर किए हैं। 1.200 किमी दीपागढ़ी मार्ग पर 63.97 लाख और 1.300 किमी लंबे अवनपुर संपर्क मार्ग के निर्माण पर 65.10 लाख रुपये खर्च होंगे। इन मार्गों की कुल लागत तीन करोड़ 32 लाख 90 हजार रुपये है। इसके सापेक्ष एक करोड़ 65 लाख 32 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
नवाबगंज। एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर थोड़ा महंगा हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल दरों में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती है। जिसका असर मासिक पास की कीमतों पर भी पड़ेगा। पिछली बार कोविड के चलते टोल की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
विज्ञापन

भारतीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में हाईवे टोल बढ़ाकर लेने का खाका तैयार कर लिया है। नये वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2021 से हाईवे पर टोल टैक्स में पांच फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। हालांकि अभी टोल अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि इस बार कितनी टैक्स दरों में कितने प्रतिशत इजाफा होगा। पिछले वर्ष 2020-21 में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से टोल टैक्स वसूली बंद कर दी गई थी। इसके बाद 15 अप्रैल से 10 फीसदी बढोत्तरी के साथ टोल टैक्स वसूली फिर शुरू हुई थी। टोल प्लाजा मैनेजर सीपी दीक्षित का कहना है कि अभी उनके पास विभाग से कोई पत्र नहीं आया है। हालांकि हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में पांच से दस फीसदी तक इजाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें