फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट पहनना युवक को पड़ा महंगा, गुस्साए ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस, फिर हुआ ये सब

Wed, 24 Mar 2021 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस ने टी-शर्ट जलवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के चकलवंशी में पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट पहनना युवक को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए युवक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शर्ट उतरवाई और वहीं जलवा दिया।
विज्ञापन


बंदाखेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक बुधवार को हल्के हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए गांव से गुजरा। टी-शर्ट में पाकिस्तान लिखा होने के साथ ही स्टार बना देख ग्रामीणों नाराज हो गए। ग्रामीणों ने युवक से टी-शर्ट उतारने के लिए कहा। युवक के मना करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौक पर पहुंची और युवक से पूछताछ के बाद उसके बदन से टी-शर्ट उतरवाकर वहीं आग लगवा दी। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि युवक का रिश्तेदार मुंबई में रहता है। उसी के पास से वह टी-शर्ट लाया था। किसी तरह की देश विरोधी गतिविधि नहीं मिली है। युवक को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर जाने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें