फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय आख्या मांगने पर शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सीएम व बेसिक शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन देने जाते उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की विभाग की ओर से गोपनीय आख्या मांगे जाने के आदेश से नाराज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम व बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि शिक्षकों का मूल्यांकन करते हुए अंक निर्धारित कर वार्षिक गोपनीय आख्या विभागीय अधिकारी मांग रहे हैं। जबकि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में हो रहे कामों में शिक्षकों की भूमिका अहम नहीं है।
न ही शिक्षक इस संबंध में उत्तरदायी प्रतीत होता है। इस योजना की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों की है। जबकि शिक्षक पूरी निष्ठा व लगन के साथ निरंतर अपने निजी संसाधनों से शिक्षा हित में काम करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उसके बाद भी शिक्षकों की गोपनीय आख्या मांगी जा रही है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। ऐसी स्थिति में संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर, संयुक्त महामंत्री धर्मेश शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें