फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगैन रेलवे क्रासिंग पर बनेगा पुल

विज्ञापन
अजगैन-मोहान मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर खड़े वाहन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे और लखनऊ-कन्नौज मार्ग को जोड़ने वाले अजगैन मोहान मार्ग रेलवे क्रासिंग पर जल्द पुल बनाया जाएगा। सेतु निगम इसके लिए कार्य योजना बना रहा है। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का बहुआवागमन होने से पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

अजगैन मोहान मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों का आवागमन रहता है। हाईवे पर जाम और टोल टैक्स बचाने के लिए दिनरात भारी वाहनों का भी आवागमन इसी मार्ग से होता है। अजगैन स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन औसतन एक लाख वाहन निकलते हैं। ट्रेनों का बहु आवागमन होने से चौबीस घंटे में औसतन 80 बार फाटक बंद किया जाता है।
हर बार पांच से दस मिनट के लिए क्रांसिंग बंद होने पर कई किमी लंबा जाम लगता है। घंटो वाहन फंसे रहते हैं। सेतु निगम के इंजीनियर संदीप कुमार ने बताया कि यातायात के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाले इस मार्ग की अजगैन रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या को देखते हुए सांसद और विधायक ने पुल बनाने के लिए मांग की थी। इसकी कार्य योजना और स्टीमेट तैयार करने पर काम चल रहा है। 25 से 30 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। स्टीमेट बनने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें