फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही कर लें इंतजाम, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गुरुवार के बाद 25, 26 व 27 दिसंबर को जिले की सभी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। इसलिए क्रिसमस का जश्न मनाने सहित अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए गुरुवार को ही जरूरत के लिए रकम की व्यवस्था कर लें। एटीएम खाली होने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बैंकों में क्रिसमस पर 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अगले दिन 26 दिसंबर को महीने का अंतिम शनिवार होने की वजह से काम नहीं होगा। फिर रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इस तरह बैंकों में लगातार तीन दिन तक अवकाश रहेगा। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि छुट्टी के दिनों में एटीएम को कैशलेस नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। एलडीएम पीके आनंद ने बताया कि तीन दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। एटीएम में नकदी पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें