फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से फास्टैग अनिवार्य

विज्ञापन
नवाबगंज टोल प्लाजा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। सड़क परिवहन और राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक जनवरी 2021 से चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। एक जनवरी से देश के सभी हाईवे टोल पर कैश लेन की सुविधा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

नवाबगंज टोल प्लाजा पर आपातकालीन लेन मिलाकर अप और डाउन की कुल 15 लेन है। इनमें कानपुर जाने वाले रूट पर सात व लखनऊ जाने वाले रूट पर आठ लेन हैं। दोनों ओर एक-एक कैश लेन रखी गई है। अभी तक बगैर फास्टैग धारक इस लाइन से निर्धारित शुल्क अदा कर निकलते हैं।
एक जनवरी से कैश लेन की सुविधा खत्म कर दी जाएगी। सभी लेनों को फास्टैग कर दिया जाएगा। टोल प्रबंधन के अनुसार, एनएच 25 से निकलने वाले 60 से 70 फीसदी लोग ही फास्टैग व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। 30 से 40 फीसदी लोग अभी भी कैश लेन में शुल्क अदा कर निकल रहे हैं। टोल पर एलएचएआई की आईएचएमसीएल बैंक के माध्यम से फास्टैग कार्ड बनाए जा रहे हैं। टोल के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रोजाना 40 से 50 फास्टैग कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रतिदिन के ट्रैफिक लोड 29 से 30 हजार के हिसाब से यह बहुत कम है।
विज्ञापन

ऐसे बनवा सकते हैं
फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। फास्टैग को बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते हैं। बैंक से फास्टैग खरीदते समय यह ध्यान रखना होगा कि जिस बैंक में आपका खाता है, उसी बैंक से फास्टैग खरीदा जाए। इसके अलावा टोल प्लाजा कार्यालय से आईएचएमसीएल बैंक का फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें