उन्नाव। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान में लोगों को जागरूक करने वालों को शक्ति चैपिंयन्स का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें शुक्रवार को पहचान पत्र भी दिया जाएगा।
प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लोगों को जागरूक करने वाली महिला, पुरुष, बालक, बालिका या थर्ड जेंडर को शक्ति चैंपियन्स का का दर्जा मिलेगा। इनका चयन ग्राम, ब्लाक व जिला स्तर पर किया जाएगा । इनका काम ग्राम या वार्ड में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना होगा। शक्ति चैंपियन घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौन हिंसा और छेड़छाड़ का विरोध करने और निगरानी करने, रिपोर्ट दर्ज कराने का भी काम करेंगे।