फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन दुश्वार

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद के महमदाबाद-कलवारी रेलवे अंडर पास में भरा बारिश का पानी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। तीन दिन पहले हुई बारिश से महमदाबाद-कलवारी मार्ग पर रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भरने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी रेलवे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कानपुर-बालमऊ रेल मार्ग पर महमदाबाद-कलवारी के पास चार साल पहले रेलवे ने अंडरपास बनाया था। लेकिन जल निकासी की व्यवस्था न किए जाने से अक्सर आवागमन प्रभावित रहता है। हल्की बरसात में पानी भर जाने से अंडरपास से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस अंडरपास क्षेत्र के हसनापुर, ताजपुर, हैबतपुर, हयातनगर, चहोलिया, महोलिया, हरईपुर, भिक्खनपुर गोपालपुर, जटपुर बेल्थरा, गोवा पट्टी, ब्योलीइस्लामाबाद व रोशनाबाद आदि डेढ़ दर्जन गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पिछले तीन दिनों से अंडरपास में घुटनों तक पानी भरा होने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। इसके चलते ग्रामीण कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर नसिरापुर अंडरपास से आवागमन करने को मजबूर हैं।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार, राजीव श्रीवास्तव, सावित्री देवी, जितेंद्र कनौजिया, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार व बाबूराम ने रेलवे अधिकारियों से जलभराव की समस्या हल करने की मांग की है। रेलवे के वरिष्ठ रेल पथ निरीक्षक आरबी गौतम का कहना है जलभराव खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें