फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार से दूसरे दिन भी बिजली संकट

विज्ञापन
दहीचौकी विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन करते बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी अभियंता और कर्मचारियों ने काम नहीं किया। कार्य बहिष्कार से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर शाम प्रबंधन व ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच सफल वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार समाप्ति की घोषणा की गई। बुधवार से सभी अभियंता व कर्मचारी काम करेंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अभियंता व कर्मचारी निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार सुबह 10 बजे दहीचौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां पर विरोध सभा कर निजीकरण का विरोध किया। इस दौरान नवाबगंज उपकेंद्र से जुड़े सधीरा, दिलवल, रैनापुर, रायपुर गढ़ी, जंसार, पिपरोसा, सिंधुरिया गांवों की सुबह चार बजे से गुल हुई बिजली 10 बजे आई।
देर शाम विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के पदाधिकारियों और ऊर्जा विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों की लखनऊ में वार्ता हुई। बातचीत में निजीकरण का फैसला तीन माह टालने पर सहमति बनी। समिति के जिला संयोजक एससी शर्मा ने बताया कि तीन माह तक निजीकरण का फैसला टलने के बाद कार्य बहिष्कार वापस हो गया है। बुधवार से भी सभी अभियंता व कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे। उधर, बीघापुर 132 केवी उपकेंद्र में टीजी 2 पद पर तैनात विकास शर्मा ने समिति संयोजक को शिकायतीपत्र देकर तहसील के नायब तहसीलदार पर गालीगलौज व हाथापाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें